जरूरतमंद बच्चों काे जर्सियों का वितरण
पीलीबंगा| तरुणसंघ की ग्राम इकाई की ओर से मंगलवार को गांव के विभिन्न विद्यालयों के जरूरतमंद बच्चों को जर्सियों का नि:शुल्क वितरण किया। संस्था अध्यक्ष प्रह्लाद फगोडिय़ा ने बताया कि इस दौरान गांव के विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों के कुल 85 बच्चों को जर्सियां वितरित की। इस कार्यक्रम में संस्था के सतपाल बुरड़क, सुरेश सैन, कालूराम हुड्डा का सराहनीय योगदान रहा।