पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी सिलाई केंद्र खोलने की मांग

आंगनबाड़ी सिलाई केंद्र खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| कस्बेके वार्ड 3 में स्थित सांसी बस्ती को पुनर्वास योजना में स्थापित करने बस्ती में व्याप्त अन्य समस्याओं का निराकरण करवाने की मांग करते हुए मंगलवार को कांग्रेस के विमुक्त, घुमंतू, अद्र्ध घुमंतू जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनफूलराम नाखाणी वार्ड 3 की पार्षद कमलेश मरेजा ने अधिशासी अधिकारी गुरदीप सिंह को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ज्ञापनों के मुताबिक कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय खोलने, सांसी समाज के बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पुस्तकालय खोलने, श्री गुरुदास रविदास मंदिर में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत करने, सांसी बस्ती की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की गई।