आज जिला अस्पताल में लाइव सर्जरी वर्कशॉप
हनुमानगढ़. टाउनस्थित जिला अस्पताल में लाइव सर्जरी वर्कशॉप रविवार को होगी। पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि इसमें रोहतक से वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, बीकानेर से लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉ.एसपी चौहान, डॉ.राजेंद्र काजला डॉ. योगेंद्र, जयपुर से डॉ. भंवर यादव, एएसआई प्रेजीडेंट जयपुर तथा चंडीगढ़ से डॉ. राजकुमार अपने रेजीडेंट के साथ शामिल होंगे। वहीं हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले के सर्जन डॉक्टर्स भी शामिल होंगे।