पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिखमीसर खरलियां पंचायत के गांवों में जोधपुर डिस्कॉम द्वारा चलाया जा रहा है वसूली अभियान

लिखमीसर खरलियां पंचायत के गांवों में जोधपुर डिस्कॉम द्वारा चलाया जा रहा है वसूली अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मित्र पर बिल भरवाए, फिर भी कटा बिजली कनेक्शन

गांव खरलियांलिखमीसर के बिजली उपभोक्ताओं से मित्र संचालक ने बिजली के बिल की राशि तो ले ली लेकिन डिस्कॉम में जमा नहीं करवाए। नवंबर माह में राशि जमा तो करवा दी थी लेकिन अब एक उपभोक्ता का कनेक्शन भी कट गया। जानकारी के मुताबिक मित्र संचालक ने ऐसे ग्रामीण उपभोक्ताओं की राशि को जोधपुर डिस्कॉम के खाते में आज तक ही ट्रांसफार्मर ही नहीं किया। निगम की टीम बिजली कनेक्शन काटने पहुंची तो पता चला कि उनकी राशि निगम कार्यालय में जमा नहीं हुई है। ऐसे में ये ग्रामीण उपभोक्ता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

उपभोक्ता बिल भरवाने के बाद पक्की रसीद प्राप्त करें

लगाए गए सारे आरोप निराधार

^उपभोक्ताओंके बिल समय-समय पर जमा करवाए जा रहे हैं। पुराने कोड की मुहर मेरे पास पड़ी थी तो मैंने लगा दी। ऐसे में मेरे पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। राजेंद्रवर्मा, ई-मित्र संचालक, लिखमीसर

शिकायत पर कानूनी कार्रवाई

^जिनग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ ठगी हुई है, अगर वे निगम कार्यालय में आकर लिखित में शिकायत करें तो ई-मित्र संचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। संचालक ने सरकारी राशि का गबन किया है। देवेंद्रगुप्ता, जेईएन, जोधपुर डिस्कॉम पीलीबंगा

खबरें और भी हैं...