951 मामलों का निस्तारण
हनुमानगढ़. जिलान्यायालय परिसर में शनिवार को नेशलन लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान बैंक लोन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। एसीजेएम संतोष कुमार ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक से जुड़े करीब 951 मामलों का राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीजे दयाराम गोदारा, रिटायर्ड एडीजे महावीर स्वामी आदि ने मामलों का निस्तारण करवाया।