थर्मल से हो रहे प्रदूषण के विरोध में ग्रामीण करेंगे महापंचायत
संगरिया. गांवरतनपुरा के ग्रामीणों ने एकजुट होकर रतनपुरा रीको में थर्मल के चिमनी से निकलने वाले धुएं और राख से निजात दिलवाने की मांग की। शनिवार को युवा संघर्ष समिति की ओर से मामले को लेकर आंदालेन तेज करने की चेतावनी दी गई। ग्रामीण हरिकृष्ण राहड़, समिति अध्यक्ष शिव गोदारा, उपाध्यक्ष जगदीश भादू, सचिव जसवंत ज्याणी, सहसचिव दर्शन सिंह और कोषाध्यक्ष राजेंद्र भादू ने बताया कि समस्या को लेकर पूर्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। विधायक को साथ ले जाकर कलेक्टर को समस्या के बारे में बताया गया लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 17 फरवरी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महापंचायत कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संगरिया. मामले को लेकर नारेबाजी करते गांव रतनपुरा के ग्रामीण।