तेरापंथ धर्म संघ का महोत्सव आज
पीलीबंगा. कस्बेके जैन भवन में तेरापंथ धर्म संघ का 152वां मर्यादा महोत्सव आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी रतनश्री के सान्निध्य में 14 फरवरी रविवार को मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास के 15 स्थानों के धर्मप्रेमी हिस्सा लेंगे। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जसकरण बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर साध्वीश्री तेरापंथ की मौलिक मर्यादाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।