अवैध शराब मामले में दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़. आबकारीथाना पुलिस ने अवैध शराब के अलग-अलग मामलों में पिछले कई माह से फरार दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आबकारी थानाप्रभारी सोहनलाल ने बताया कि करीब तीन माह पहले जंक्शन में चूना फाटक पर रेल पटरी के पास अवैध शराब की चालू भट्टी पकड़ी गई थी। इस दौरान आरोपी सुरजीत पुत्र महेंद्रसिंह रायसिख निवासी जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सात माह से फरार बलविंद्रसिंह पुत्र दर्शनसिंह निवासी 24 एसएसडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।