पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूर्ति विसर्जन के साथ बसंत महोत्सव का समापन

मूर्ति विसर्जन के साथ बसंत महोत्सव का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअन्नपूर्णा आध्यात्मिकसेवा समिति के बसंत पंचमी महोत्सव का शनिवार को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हुआ। इसमें हवन यज्ञ किया गया। जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी में आयोजित हवन के मुख्य यजमान रामायण पाल कर्ण यादव एवं वार्ड 8 सेक्टर 12 में मुख्य यजमान पंकज सोनी थे। समिति अध्यक्ष डीपी शर्मा ने बताया कि हवन के बाद मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें मां सरस्वती की मूर्ति पालकी पर सजाई गई थी। इसके पीछे डीजे की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूम रहे थे। शुक्रवार रात को जागरण हुआ। इसमें कलाकारों ने माता की महिमा का बखान किया। शनिवार शाम को मूर्तियों का विसर्जन गंगानगर रोड स्थित नहर में किया गया।

मां शारदा सेवा समिति की ओर से टाउन के वार्ड 28 में मनाए जा रहे मां सरस्वती पूजा महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इसमें हवन कर मूर्ति विसर्जन किया गया। समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को जागरण आयोजित किया गया। इसमें सुनीता बागड़ी, सुरेंद्र मान आदि ने सारी रात मां सरस्वती का गुणगान किया। रात्रि जागरण के बाद शनिवार सुबह भंडारा लगाया गया। इस मौके पर सचिव हरीचंद्र, मनोज महतो, शंभुदयाल, गणेश, गंगा प्रसाद, श्रवण, शैलेंद्र, संदीप, विकास, संतोष आदि मौजूद थे।

हनुमानगढ़. बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का दृश्य।

खबरें और भी हैं...