पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत में 8 प्रकरण सुलह से निपटाए

लोक अदालत में 8 प्रकरण सुलह से निपटाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| अपरजिला एवं सेशन न्यायाधीश हरिनारायण सारस्वत की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में 8 से अधिक प्रकरणों को आपसी सुलह से निपटाया गया। इस मौके पर लोक अदालत में एडीजे एचएन सारस्वत ने कहा कि लोगों को अदालतों की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए लोक अदालत की भावना से प्रेरित होकर अपने प्रकरण आपसी सुलह से निपटाने के लिए आगे आना चाहिए। लोक अदालत में आए प्रकरणों में दोनों पक्षों का विवाद सुलझाने में बार संघ अध्यक्ष दीपेंद्र जाखड़, अपर लोक अभियोजक सुनील टांडी, वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सेठी, अनिल भोबिया, अनिल चोयल, हरमीतसिंह बलजोत, सुरेंद्र सूच, महावीर बैरड़, जितेंद्र लोहरा ,गुरलाल मान, जितेंद्र शर्मा, विनोद साईंच, अनिल धानका आदि ने अपना योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...