एकीकरण से मुक्त किया गया स्कूल
संगरिया| सरकारीउच्च प्राथमिक स्कूल नंबर एक को एकीकरण से मुक्त कर स्वतंत्र तौर पर चलाने की इजाजत मिली है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों उनके अभिभावकों हो रही परेशानी को देखते हुए संगरिया विधायक ने इसे एकीकरण से मुक्त करवाने के लिए प्रयास किए थे। गौरतलब है कि सरकार ने 14 अगस्त 2014 को एकीकरण के तहत स्कूल को सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर दो में मर्ज किया गया था। इसके बाद से ही स्कूल को एकीकरण से मुक्त करने मांग की जा रही थी। प्रधानाध्यापक सुरजीत चायल, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष श्याम मितल, महामंत्री संजय जिंदल, उपाध्यक्ष पूर्ण मिढ़ा, सिकंदर सिंह, धन्नाराम, दानाराम, प्रताप सिंह, राजवीर ग्रेवाल, पूर्व पार्षद विनोद कुमार वार्डवासियों ने शासन सचिव विधायक का आभार प्रकट किया है।