हनुमानगढ़. हनुमानगढ़-सादुलपुर ट्रैकमार्च-2016 में शुरू हो पाएगा। यह ट्रैक शुरू होने में हो रही देरी से से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के कस्बे के लोगों को सादुलपुर तक रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हनुमानगढ़ से नोहर भादरा जाने के लिए लोगों को ट्रेन की अपेक्षा चार गुना किराया खर्च कर रोडवेज बसों प्राइवेट जीपों का सहारा लेना पड़ता है। मंगलवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने सादुलपुर ट्रैक मार्च में शुरू होने की जानकारी दी।
डीआरएम ने जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। वे स्टेशन की सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट दिखी और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लोको लॉबी, विश्राम गृह, प्रतीक्षालय, वीआईपी रूम आदि का निरीक्षण किया। इनमें लूज तारें कसवाने, मटमैले पर्दे धुलवाने और सूचना पट्ट आदि ठीक करवाने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने कई आफिस में लगी इंदिरा गांधी, विश्वकर्मा महाराज की तस्वीर को उतारने की भी बात कही। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक मदन सिंह, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।
पुराने बोर्ड और खराब लाईट हटाने को कहा: प्लेटफार्मनंबर-एक पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम की नजर पुराने बोर्डों और खराब लाइटों पर गई। उन्होंने पुराने बोर्ड और खराब लाइटों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाली जगह पर लगी लोहे की जंजीरों को भी हटाने की बात कही।
स्टेशन मास्टर के ऑफिस को देखकर जताई नाराजगी
डीआरएम ने स्टेशन मास्टर के ऑफिस को देखकर काफी नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि ऑफिस का डेकोरमाहिए। उन्होंने ऑफिस में लगे पुराने नक्शे हटाने और नए पर्दे नई चेयर लगाने के निर्देश स्टेशन मास्टर को दिए।