सादुलशहर. सोमवती अमावस्या के मौके पर कुछ संस्थाओं ने अच्छी पहल करते हुए खुले में विचरण करने वाले पशुओं के लिए राजकीय सीनियर स्कूल के पिछवाड़े में चारा डलवाया। इससे जहां पशुओं के खाने के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हुआ, वहीं धान मंडी एवं गलियों के काफी पशु उक्त स्थान पर पहुंचे।
इससे जहां लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं अच्छी शुरुआत भी हुई। चारा डलवाने वालों मेें दूध विक्रेता संघ, किसान जागृति मंच, मारवाड़ी युवा मंच, युवा सहयोग समिति, भारत क्लब सेवा समिति के सदस्य शामिल थे।
नगरपालिका ईओ गुरदीप सिंह दंदीवाल ने पहल को अच्छा कदम बताते हुए आमजन से भी गलियों एवं बाजार में पशुओं के लिए तूड़ी चारा डलवाकर सीनियर स्कूल के पिछवाड़े, आदर्श नगर, प्रताप कालोनी आदि के खुले स्थानों पर पर डालने का आग्रह किया है, ताकि आबादी क्षेत्र में पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाएं हो तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी अच्छी बनी रहे।