पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Remains Found In Excavations Of The Harappan Civilization,

खुदाई में मिले हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेष, अन्य चीजों का शोध जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा। गांव करनपुरा के पास पुरातत्व विभाग के उत्खनन कार्य के दौरान शनिवार को पुरातत्व वेताओं को हड़प्पाकालीन मोहर व छोटा माप-तोल का बाट मिला है। मोहर पर दो अक्षर लिखे हैं और एक सिंगवाला जानवर एवं पीपल का पत्ता भी उत्कीरण है।

पुरातात्विक विभाग के कार्मिकों के अनुसार हड़प्पा कालीन लिपी अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है परंतु संभवत: जो दो अक्षर मोहर पर लिखे हैं वे उस मोहर के व्यापारी का नाम था एवं मोहर उसके व्यापार का टे्रड मार्क। इस तरह की मोहरें हड़प्पा कालीन सभ्यता के अन्य उत्खनन स्थलों पर भी मिली हंै। वहीं मिले एक छोटे वर्गाकार माप-तोल बाट रोड़ी पत्थर का है।

इस पत्थर के पहाड़ सदनसिंध ((पाकिस्तान)) में मिलते हैं। इस बाट को पॉलिश किया गया है। इस बाट का वजन करीब ४ ग्राम है। वहीं उत्खनन में एक डिस ऑन स्टैंड मिला है, जिससे लगता है कि इस गांव के लोग काफी संपन्न थे क्योंकि इस तरह के बर्तन हड़प्पाकालीन संपन्न लोग ही प्रयोग में लेते थे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...