पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. रामनिवास बाग में पर्किंग विस्तार के प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति भी मिल चुकी है, लेकिन करीब 100 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए जेडीए के पास धन नहीं है। जेडीए के पास कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह देने के लिए भी पर्याप्त धन नहीं बचा है। ऐसे में पार्किंग-2 का प्रोजेक्ट डिजाइन फाइनल होने के बावजूद अटक सकता है।
दो मंजिला पार्किंग, स्वरूप अलग होगा
नई पार्किंग में कुल 800 चौपहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। जनवरी 2013 में शुरू हुई पहली पार्किंग में 914 वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। नई पार्किंग की खासियत यह रहेगी कि इसे पुरानी पार्किंग से अंडरग्राउंड इंटर कनेक्ट किया जाएगा।
नई पार्किंग से एम आई रोड के नीचे से बाजारों की तरफ दो सब-वे बनाए जाएंगे। इन दोनों सब-वे का प्रयोग करके दोनों पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोग अंडरग्राउंड सब-वे से पैदल ही बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। जेडीए के इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों ने बताया कि नई पार्किंग दो मंजिला होगी, लेकिन इसका स्वरूप पहली पार्किंग से अलग होगा।
लंबाई में ज्यादा, चौड़ाई में कम
प्रोजेक्ट की डीपीआर के अनुसार यह पार्किंग एमआई रोड के सहारे दीवार के समानान्तर बनेगी। इसकी लंबाई ज्यादा होगी और चौड़ाई कम होगी, जबकि पहली पार्किंग लगभग वर्गाकार आकार की है। नई पार्किंग में प्रवेश के लिए एमआई रोड की तरफ से दो रास्ते होंगे और पैदल निकासी के दो ही सब-वे होंगे। वाहनों की निकासी रामनिवास बाग के अंदर की तरफ ही रखी जाएगी। अब इस प्रोजेक्ट को पब्लिक वक्र्स कमेटी में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
2000 वाहनों की क्षमता वाली रामनिवास बाग अंडरग्राउंड पार्किंग में में 1000 वाहन ही खड़े होते हैं। कई बार इससे भी कम।
वजह : जौहरी बाजार, बापू बाजार, नेहरू बाजार और चौड़ा रास्ता के व्यापारी दुकानों के सामने ही गाड़ी खड़ी करते हैं। खरीदार भी सीधे बाजार जाते हैं। समझाइश बेअसर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.