जयपुर. रेस्क्यू सेंटर स्थित सबसे बुजुर्ग 26 साल से शेर "पंडित' की आंख का ऑपरेशन कर 120 ग्राम का ट्यूमर निकाल गया। ऑपरेशन के लिए घंटेभर तक पंडित को बेहोश किया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि यह देश में पहला उदाहरण है कि इतनी अधिक उम्र के शेर को बेहोश कर इस तरह का ऑपरेशन किया गया हो। पंडित की दाईं आंख के ऊपरी पलक को ट्यूमर ने पूरा कवर कर लिया था। इसे क्रायो सर्जरी तरीके से निकाला गया।