जयपुर. नगर निगम की साधारण सभा की बैठक मेयर निर्मल नाहटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को 11 बजे शुरू होगी। बोर्ड गठन के ढाई महीने बाद यह पहली बैठक है। शहरी सरकार का इस साल का बजट 1257 करोड़ रुपए का होगा। शुक्रवार को होने वाली साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया जाएगा।
पिछले साल 1128 करोड़ रुपए का बजट लाया गया था। निगम ने इस बार के बजट में आय की बजाए सिर्फ व्यय पर ही ध्यान दिया है। वर्ष 2014-15 के बजट में जो वसूली प्रावधान रखे गए थे, उनमें बदलवा नहीं किया गया है। पिछले साल गृहकर वसूली के लिए 50 करोड़ रुपए और बकाया यूडी टैक्स के लिए 150 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित था।
वह इस बार के बजट में भी इतना ही रखा गया है। कारण, इस वित्तीय वर्ष में यूडी टैक्स के पेटे 28 करोड़ और विज्ञापन से वसूली में 19 करोड़ रुपए की आय हुई है। गृहकर से सिर्फ 80 लाख रुपए ही निगम को मिल पाए। 8 करोड़ की लीज बकाया है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की ही वसूली हुई।
शाखाओं का खर्च प्रस्ताव
जन स्वास्थ्य शाखा (सफाई) - 308 करोड़ रुपए ( कचरा परिवहन व संविदा पर 85 करोड़)
नई सड़कों का निर्माण - 109 करोड़
सड़क नाली रखरखाव - 100 करोड़
जीर्णोद्धार कार्य - 100 करोड़
गैराज शाखा - 47 करोड़ रुपए
लाइट शाखा - 33.72 करोड़ रुपए
सीवर लाइन निर्माण - 45 करोड़
फायर शाखा - 11 करोड़ रुपए
उद्यान शाखा - 20.18 करोड़
उद्यान निर्माण - 30 करोड़
सार्वजनिक मरम्मत- 15.40 करोड़
वसूली शाखा -17.85 करोड़
हिंगोनिया गौशाला - 20 करोड़