पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में 1.80 लाख युवाओं की उम्मीद फिर टूटी

1.80 लाख युवाओं की उम्मीद फिर टूटी, जलादय विभाग भर्ती में अभी देरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जलदाय विभाग तकनीकी कर्मचारियों के 1294 पदों के लिए उम्मीद लगाए बैठे एक लाख 80 हजार अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। एक ही पद के लिए दो बार आवेदन कर चुके इन अभ्यर्थियों को हो सकता है तीसरी बार आवेदन करना पड़े।

भर्ती नियम व प्रक्रिया में लगातार किए जा रहे बदलावों के कारण पूरे मामले पर अब विधिक राय मांगी जा रही है। इसके बाद मंजूरी के लिए वित्त विभाग को फाइल भेजी जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया उलझने के साथ ही लगातार देरी भी हो रही है। पहले भर्ती मैरिट व इंटरव्यू के आधार पर होनी थी, लेकिन अब लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती करने की कवायद की जा रही है।
भर्ती प्रक्रिया बदलने के कारण विभाग को दुबारा से आवेदन लेने पड़ सकते हैं। दूसरी ओर विभाग के चीफ इंजीनियर (प्रशासन) अखिल जैन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को लेकर विधिक राय मांगी जा रही है। इसके बाद ही भर्ती शुरू होगी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कितने साल बाद होनी है भर्ती