पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस हॉल में रखी है 2500 साल पुरानी डेड बॉडी

सज-धज कर तैयार जयपुर का यह हॉल, यहां रखी है 2500 साल पुरानी डेड बॉडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अलबर्ट हॉल।)
जयपुर. 13 दिसंबर को वसुंघरा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जयपुर का अल्बर्ट हॉल रंगों में नहाया हुआ दिखा। चमचमाती रोशनी में यह महल अपनी अनोखी वस्तुओं के कारण पूरे विश्व में फेमस है। गौरतलब है कि यहां के म्यूजियम हजारों सालों से मरी हुई देह पर मसाला लगाकर उसे बचाकर रखा गया है। अलबर्ट हॉल के बीचो बीच यह निर्जीव देह आज भी उसी तरह दिखती है मानो कोई अभी अभी मरा हो और उसका पार्थिव शरीर रखा गया हो। यहां रोज सैकड़ों सैलानी घूमने आते हैं। यहां रखी पुरानी वस्तुओं को देख रोमांच से भर जाते हैं।
लेकिन हजारों सालों पुरानी इस ममी को देख लोग कुछ समय के लिए सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि कैसे इसे सहेज कर रखा गया है। लोगों का चौंकना भी लाजमी है क्योंकि जिसके बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा हो, अगर वो आपकी आंखों के सामने पसरी मिले कोई भी एक बार सोचने लगेगा।
जयपुर ही नहीं बल्कि भारत के सबसे खूबसूरत म्यूजियमों में से एक अल्बर्ट हॉल में मिस्त्र की यह ममी आज भी उतने ही तामझाम के साथ सहेज कर रखी गई है जितनी की पहले। यह ममी तूतू नाम की एक महिला की है जो खेम नामक देव के उपासक पुरोहित परिवार की सदस्या थी। तूतू की जब मौत हुई थी, तब उसकी उम्र 50 से 60 के बीच थी।
इस हॉल में कई सारी चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी। दीवारों पर टंगी पेटिंग्स, मूर्तियां और सदियों पुराने कपड़े आपको लुभा सकते हैं। यहीं चबूतरे पर 1883 से संरक्षित 322 से 30 ईसा पूर्व की ममी सोई मिल जाएगी। यह मिस्त्र के प्राचीन नगर पैनोपोलिस के अखमीन क्षेत्र की है। जो मिस्त्र में ममीफिकेशन के लिए अग्रणी शहरों में जाना जाता हैं।
सालों से पड़ी इस ममी की लकड़ी का ताबूत और मृत देह के ऊपर लिपटी कुछ पट्टियां खराब हो गई थी। जिन्हें ठीक कराया गया है। इसके लिए बाकायदा 2011 में मिस्त्र से एक दल बुलाया गया था। उसी समय मेहमान दल ने ममी का एक्सरे भी कराया था। आखिरी बार ममी को साल 2011 में ताबूत से बाहर निकाला गया था। इससे पहले 1998 में ममी के रेस्टोरेशन का काम किया गया था। मिस्त्र के पैनोपोलिस से लाई गई यह ममी अल्बर्ट हॉल का मुख्य आर्कषण हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें 2500 साल पुरानी डेड बॉडी, अलबर्ट हॉल और उसके अंदर के नजारे...