पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 450 Page Report For Illegal Construction

मॉनिटरिंग कमेटी की 4 साल बाद 450 पेज की रिपोर्ट, दीवारें तोड़ बनाए रास्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. परकोटे पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण के मामले में अदालती आदेश के पालन में शुक्रवार को मॉनिटरिंग कमेटी की करीब 450 पेज की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता धर्मवीर ठोलिया ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय रस्तोगी व जेके रांका की खंडपीठ में पेश की। इसमें कहा कि परकोटे की लंबाई 14 किमी है और दीवारें कई जगह से तोड़ी हुई हैं। कई जगह परकोटे की दीवारों को तोड़कर लोगों ने रास्ते बना लिए हैं और पुरा स्मारक भी क्षतिग्रस्त हैं। कमेटी ने रिपोर्ट में अतिक्रमण रोकने के सुझाव भी दिए।
सुझाव : दर्ज कराएं एफआईआर

रिपोर्ट में मॉनिटरिंग कमेटी ने सुझाव दिया कि जो भी लोग परकोटे पर अतिक्रमण करें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अतिक्रमण रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए जिसके तहत जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएं। अतिक्रमण को रोकने के लिए पेट्रोलिंग की जाए।