पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में नोट गिनने का झांसा देकर‌ 50 हजार ले भागे चोर

बैंक में नोट गिनने का झांसा देकर‌ 50 हजार ले भागे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नकली नोटों की गड्‌डी रुमाल में डाल दी।)
जयपुर. मालवीय नगर में करधनी शापिंग सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में नोट गिनने का झांसा देकर दो युवक एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए लेकर भाग निकले। वारदात के बाद ठगी से पीड़ित बबलू ने मालवीय नगर थाने में केस दर्ज करवाया, जिसकी जांच उपनिरीक्षक नवरत्न को सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक ठगी का शिकार बबलू सवाईमाधोपुर में गांव खिरणी, बौंली का रहने वाला है। वह सरस्वती नगर, जवाहर सर्किल में रहता है और एक दुकान पर कर्मचारी है। उसने कुछ रिश्तेदारों से रुपए उधार लिए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे वह करधनी शापिंग सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपए जमा करवाने गया था। पढ़ा लिखा कम होने से उसने गार्ड को रुपए जमा करवाने के लिए पर्ची भरने के लिए कहा। लेकिन व्यस्त होने से गार्ड उसकी मदद नहीं कर सका।
नकली नोटों की गड्‌डी रुमाल में डाल दी
बबलू ने बताया कि उसे बैंक परिसर में दो युवक मिल गए। उन्होंने बबलू को नोट जमा कराने की पर्ची भरने में मदद की बात कही। बातों में फंसाकर बदमाशों ने बबलू से 50 हजार रुपए के नोटों की गड्डी उधार ले ली। वे नोट गिनने का नाटक करने लगे। इसी बीच बबलू के मोबाइल पर कॉल आ गया। तब नजर बचाकर बदमाशों ने नोटों की गड्डी चुराकर रख ली और उसकी जगह कागज की गड्डी बबलू के रुमाल में लपेटकर दे दी और वहां से चले गए। फोन पर बातचीत खत्म हुई तो दोनों युवक नजर नहीं आए।
तब बबलू ने गार्ड से फिर जमा पर्ची भरने को कहा। उसने रुमाल खोला तब नोट गायब नजर आए और कागज की गड्डी दिखाई पड़ी। यह देख बबलू के होश उड़ गए। उसने पुलिस थाने पहुंचकर सूचना दी। इसके बाद थानाप्रभारी नीरज भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।