पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5000 Handicapped Student Have Not College In Rajasthan

राज्य के 5000 मूक-बधिर बच्चों के लिए नहीं कॉलेज, सरकार तो बहरी नहीं!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. 12वीं पास करने के बाद राजधानी और प्रदेश के मूक-बधिर बच्चे या तो पढ़ाई छोड़ दें या प्रदेश। वजह राज्य में इनके लिए कॉलेज नहीं। सोमवार को इन बच्चों ने कॉलेज की मांग पर उद्योग मैदान में धरना दिया। संकेतों में कहा- कॉलेज नहीं मिला तो धरना जारी रहेगा, भूख हड़ताल भी कर सकते हैं। पोद्दार मूक-बधिर स्कूल के अनुभव मूक बधिर अभिभावक संघ के सचिव योगेंद्र जोशी ने बताया कि पोद्दार स्कूल या राजस्थान यूनिवर्सिटी में कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी।
सबसे पहले कला संकाय खुलना है। घोषणा पर अमल नहीं हुआ। मध्यप्रदेश व दक्षिण में निजी कॉलेज हैं, वहां कौन जाए? शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ का कहना है कि मूक बधिर स्कूलों के लिए कॉलेज खोलने की बजट में घोषणा की गई थी। इसे पूरा करेंगे। कॉलेज खोलने की अप्रुवल दे दी गई है।