जयपुर. रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए छह ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी की है। जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी डबल डेकर में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 1 एक्जीक्यूटिव एसी कुर्सीयान कोच बढ़ाया है। अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ में 4 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी कोच, जयपुर-उदयपुर स्पेशल में 1 से 31 अक्टूबर तक 1 सैकेंड मय थर्ड एसी कोच, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच, जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में 1 एसी चेयरकार कोच और जयपुर-इंदौर, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में 2 अक्टूबर से एक नवम्बर तक सैकेंड क्लास के दो कोच बढ़ाए हैं।
बड़ी राहत
वैशाली नगर से हटेंगी हाइटेंशन लाइनें
वैशाली नगर में आम्रपाली सर्किल से सी-जोन बाईपास तक 132 केबी की विद्युत लाइनों को हटाकर भूमिगत किया जाएगा। जेडीए आयुक्त शिखर अग्रवाल ने गुरुवार को इन बिजली लाइनों को देखकर संबंधित इंजीनियरों को इस बारे में निर्देश दिए।
30 तारीख तय
बीएसएनएल ने फोन बिल जमा कराने की तिथि बढ़ाई
बीएसएनएल ने फोन बिल जमा कराने की आखरी तारीख सात दिन बढ़ा दी है। सहायक महाप्रबंधक सीएल वर्मा ने बताया कि भुगतान की अंतिम तारीख 24, 25 और 26 सितंबर थी। कई उपभोक्ताओं ने बिल नहीं मिलने की शिकायतें की। इस पर बिल जमा कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर कर दी गई है। इस अवधि में भुगतान करने पर उपभोक्ताओं से विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।