पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों पर हुई 65.23% वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राज्य की चार विधानसभा सीटों पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 65.23 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना 16 सितंबर को होगी। इन सीटों पर 23 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। कोटा में गंगानगर के करणपुर से भाजपा विधायक सुरेन्द्रपाल टीटी के वाहन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने टीटी को वहां से निकाल।
कहां, कितना मतदान
नसीराबाद- 70.28%
कोटा दक्षिण- 60.71
सूरजगढ़- 69.83
वैर- 60.76