जयपुर। सऊदी अरब में फंसे 82 भारतीयों को एजेंट कमलेश सोनी ने फोन कर धमकाया है कि यदि मामला दर्ज कराया तो उल्टे उन्हें ही फंसा देंगे, सभी ने सऊदी अरब जाते समय खाली कागजों और बॉंड पर हस्ताक्षर किए हैं, जो उसके पास है। पीड़ितों ने राना के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी को इसकी पूरी जानकारी दी और पुलिस कमिश्नर को मेल भेजकर शिकायत की है।
प्रेम भंडारी ने इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मेल भेज कर अवगत करा दिया। भंडारी ने कहा है कि सरकार और पुलिस कबूतरबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो उन्हें न्यूयार्क में राजस्थान पुलिस के ही खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ेगा। सऊदी अरब में फंसे भारतीयों ने पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि हम रियाद में फंसे हुए है।
सभी को लावा कंपनी के कमलेश सोनी ने एक-एक लाख रुपए लेकर 19 सितंबर को 2012 को मुंबई से सऊदी अरब भेज दिया। सभी के पासपोर्ट जय कुमार केरला वाले ने जमा कर लिए। सऊदी अरब में फैक्ट्री में काम करवाया गया। इसके बाद रियाद में लावारिस छोड़ दिया गया। भारतीयों ने यह जानकारी कमलेश सोनी को बताई तो उसने उल्टे धमकाया कि एफआईआर करवाई उल्टे तुम्हे ही फंसवा दूंगा। खाली स्टांप पर सभी के हस्ताक्षर करवा रखे हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए 82 भारतीयों के सऊदी में फंसने की कहानी...