पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजपूत हॉस्टल के छात्रों ने 8 बसों के शीशे फोड़े, वीआईपी टिकट से शुरू हुआ झगड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. सिंधी कैंप बस स्टैंड के सामने शुक्रवार रात वीआईपी टिकट लेने की बात को लेकर हुए झगड़े में राजपूत हॉस्टल के छात्रों ने निजी ट्रैवल्स कंपनी की आठ बसों के शीशे फोड़ दिए। पथराव में दो लोगों को चोट आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को एसएमएस पहुंचाया। पुलिस ने शांति भंग में वार्डन व 1 छात्र को हिरासत में लिया।
हॉस्टल के छात्र बीकानेर जाने के लिए अंबिका ट्रैवल्स के ऑफिस पहुंचे। वे वीआईपी टिकट की मांग करने लगे। बस की सीटें बुक होने से कर्मचारियों ने टिकट देने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्र हॉस्टल पहुंचे। अपने साथियों व वार्डन के साथ पहुंच कर पथराव कर दिया।
खबरें और भी हैं...