वृद्धाश्रम एवं स्कूल में वैलेंटाइन डे मनाया
जयपुर | संबलचैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में वृद्धाश्रम एवं गोनेर के एक स्कूल में बच्चों के साथ केक काटकर वैलेंटाइन डे मनाया गया। इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाब देकर खुशियों का इजहार किया गया। साथ ही स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री बांटीं एवं दरियां वितरित की गईं।