पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर |राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों के बीमार होने

जयपुर |राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों के बीमार होने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर |राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों के बीमार होने की शिकायत पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पेट में कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल एक सुरक्षित प्रभावी दवा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गोली लेने के बाद कुछ बच्चों में उल्टी, आमाशय में जलन एवं चक्कर आने की शिकायत मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दवा को मंजूरी दे रखी है। नड्डा ने बताया कि पांच राज्यों में बिहार, छतीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं राजस्थान में 236 बच्चों में हल्के प्रतिकूल लक्षण मिले हैं। इधर, राज्य में मॉप-अप के तहत शेष रहे बच्चों को सोमवार को दवा दी जाएगी।

एल्बेंडाजोल सुरक्षित और प्रभावी : नड्डा

खबरें और भी हैं...