दो दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित
जयपुर | महात्माज्योतिबा फुले आयुर्वेद संस्थान एवं पद्मनाभम आयुर्वेद हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 13 एवं 14 फरवरी को निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले, राष्ट्रीय संस्थान सेक्टर-3, विद्याधर नगर में किया किया गया। संस्थान व्यवस्थापक चंदालाल सैनी ने बताया कि शिविर में वैद्य डॉ. पशुपतिनाथ शर्मा ने आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति द्वारा प्राकृतिक एवं नाड़ी परीक्षण कर लाइलाज बीमारियों की चिकित्सा की।