पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीडीसी कर्मियों का छह माह से नहीं जमा हो रहा पीएफ

आरटीडीसी कर्मियों का छह माह से नहीं जमा हो रहा पीएफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थानपर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आरटीडीसी) के कर्मचारियों का पिछले छह माह से पीएफ जमा नहीं हो रहा था। कुछ कर्मचारियों का पीएफ जनवरी में जमा कराया गया, जबकि अभी भी सैकड़ों का पीएफ जमा नहीं कराया गया है। इस मामले को पीएफ विभाग ने गंभीरता से लेते हुए आरटीडीसी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

सूचना के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2015 के बीच आरटीडीसी के कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया जा रहा था। जनवरी माह में विपरीत प्रतिनियुक्ति पर गए कुछ कर्मचारियों का पीएफ जमा तो करा दिया गया है, लेकिन अभी भी सैकड़ों कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं कराया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पीएफ के अफसर दो दिन पहले ही आरटीडीसी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन है। आरटीडीसी प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूरा रिकार्ड तलब किया।

खबरें और भी हैं...