पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साईं बाबा के स्थापना समारोह के तहत आज निकलेगी पालकी यात्रा

साईं बाबा के स्थापना समारोह के तहत आज निकलेगी पालकी यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मालवीयनगर सेक्टर-4 के साईं बाबा मंदिर का मूर्ति स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया जाएगा। इस दौरान पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से एक शाम साईं के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम से जुड़े अजय साईं राम ने बताया कि सुबह 11 बजे विधि-विधान से साईं बाबा का सामूहिक अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती होगी। मुख्य कार्यक्रम बाबा की पालकी शोभायात्रा का है जो शाम 4 बजे निकलेगी। साईं बाबा की पालकी सेक्टर-4 बी ब्लॉक के साईं मंदिर से रवाना होगी। जो हरि मार्ग रोड, उषा कॉलोनी, सेक्टर-7 निगम मार्केट से सत्कार शॉपिंग सेंटर से सेक्टर-3 सब्जी मंडी रोड से वापसी करते हुए साईं बाबा मंदिर पहुंचेगी। यहां रात 8 बजे भजन आरती और भंडार प्रसादी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 10 बजे रात्रि आरती होगी।

खबरें और भी हैं...