पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातोरात लगाया टावर तो सुबह पुलिस थाने जा पहुंचे लोग

रातोरात लगाया टावर तो सुबह पुलिस थाने जा पहुंचे लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किंग्सरोड निर्माण नगर में लोगों के विरोध में बावजूद एक कंपनी द्वारा रातोरात टावर लगाए जाने के मामले ने खासा तूल पकड़ लिया। रविवार को स्थानीय पार्षद मान पंडित के साथ बड़ी संख्या में आसपास की कॉलोनियों के लोग टावर के विरोध में उतर आए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाना पुलिस भी टावर लगाने वाली कंपनी का सहयोग कर रही है। इस पर पार्षद मान पंडित के साथ कई लोग श्याम नगर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी संजय शर्मा को इसकी सूचना दी। पार्षद ने बताया कि ठेकेदार ने रात्रि में चुपचाप खुदाई कर सुबह चार बजे एक प्लाट के मुख्य गेट के सामने टावर लगा दिया। इस काम में कुछ रिटार्यड पुलिसकर्मी भी लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...