पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडियावुड 25 से 29 तक बैंगलुरू में

इंडियावुड 25 से 29 तक बैंगलुरू में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| वुडवर्किंगउद्योग में नवाचार और नवीनतम तकनीक को उजागर करने के लिए बैंगलुरू के इंटरनेशनल एक्जिबिशन सेंटर में 25 से 29 फरवरी तक इंडियावुड-2016 का आयोजन किया जाएगा।

इसमें राजस्थान से फर्नीचर किचन निर्माता, मिलर्स, टिंबर व्यापारी, प्लाईवुड, निर्माताओं के बड़ी तादाद में हिस्सा लेने की संभावना है।

दो वर्ष के अंतराल में होने वाले इंडियावुड में फर्नीचर निर्माण तकनीक, वुडवर्किंग मशीनरी, औजार, फिटिंग्स, एसेसरीज तथा कच्चे माल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें भारत समेत 40 देशों की 700 से अधिक कंपनियां उत्पादों का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा सेमिनार फर्नीचर वितरकों का सम्मेलन भी होगा।

खबरें और भी हैं...