पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा में फर्जी आईडी बनाने का आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश

पटवारी परीक्षा में फर्जी आईडी बनाने का आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पटवारीभर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों का खुलासा होने के बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के मुख्य सरगना राकेश मीणा की तलाश जारी है। अब तक चार आरोपियों काे गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि गिरफ्तार युवक रूपेश कंम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट है। उसी ने आशा राम के प्रवेश पत्र और अन्य आईडी में डिम्पी कुमार की फोटो लगा कर फर्जी आईडी तैयार की थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को बिहार निवासी डिम्पी कुमार, करौली निवासी महेंद्र मीणा, आशाराम मीणा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर 18 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

फर्जीपरीक्षार्थियों को डेढ़ लाख रु. में : राकेशमहेंद्र मीणा ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश थी, जो मोटी रकम देकर अपने स्थान पर किसी दूसरे अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवा सकें। ऐसे अभ्यर्थियों से आरोपी करीब 5-5 लाख रु. में सौदा करने के बाद बिहार से ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए तैयार करते। उन्होंने फर्जी परीक्षार्थियों को डेढ़ लाख रु. देने का वादा करके उनके आने-जाने का किराया और होटल में ठहरने का खर्च उठाया।

खबरें और भी हैं...