पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक को स्वाइन फ्लू का संदेह, सैंपल लिए

विधायक को स्वाइन फ्लू का संदेह, सैंपल लिए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जयपुरकोटा, सीकर, अलवर, दौसा, झुन्झुनूं, अजमेर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू आदि जिलों में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा। जयपुर में रविवार को तीन और पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 91 तक पहुंच गया है। तीनों एसएमएस में भर्ती हैं। इस साल अकेले जयपुर में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन चिकित्सा विभाग बीमारी पर नियंत्रण नहीं कर पाया है। कई दिनों से बीमार बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का ब्लड सैंपल स्वाइन फ्लू जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। राजीव गांधी अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. अमृतलाल ने बताया कि विधायक को वायरल और जुकाम-खांसी की शिकायत पर अस्पताल की टीम ने जसवंत नगर स्थित उनके घर जाकर सैंपल लिया।



टीम के डॉ. प्रशांत गांधी ने बताया कि विधायक की स्थिति सामान्य है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर सैंपल स्वाइन फ्लू की जांच के लिए जयपुर भेजा है।

खबरें और भी हैं...