महिला पार्षद के ऑफिस में तोड़फोड़, अभद्रता के आरोप में तीन गिरफ्तार
जयपुर | रोडबनवाने की बात को लेकर वार्ड 87 की पार्षद सीमा शर्मा के ऑफिस में कुछ लोगों ने तोड़फोड कर पार्षद उनके पति से अभद्रता की। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने विनोद, मुकेश और प्रवीण काे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लक्ष्मी नगर में सड़क निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने मंगोड़ी वालों की बगीची के पास रास्ता जाम कर दिया। उसके बाद वे पार्षद के घर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। पार्षद ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और घर में बने ऑफिस में बैठाया। इसी दौरान उनके पति कमलेश शर्मा गए। उन्होंने लोगों के सामने नगर निगम के जेईएन से बात कर सड़क निर्माण रुकने से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया और कार्य को गति देने के लिए कहा। उसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पार्षद उनके पति से अभद्रता कर ऑफिस में तोड़फोड कर दी।
एडिशनल डीसीपी समीर दुबे ने बताया कि घटना के बाद पार्षद के घर जाप्ता तैनात कर दिया। प्रदर्शनकारियों को आपसी समझाइश से शांत किया गया।