पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घूमने के लिए गया बुजुर्ग लापता, महिला का तीन दिन से कोई सुराग नहीं

घूमने के लिए गया बुजुर्ग लापता, महिला का तीन दिन से कोई सुराग नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर |घर सेपड़ोस के पार्क में घूमने के लिए गए एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता हो गए। जिनका तीन दिन से कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को गुमशुदा का बेटा मालवीय नगर निवासी भगवानदास ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया की 10 फरवरी को उनके पिताजी रीजूमल उर्फ युधिष्टर आलवानी सुबह दस बजे पड़ोस के पार्क में घूमने के लिए गए थे। जाे अभी तक वापस घर नहीं लौटे। वहीं दूसरी ओर सुभाष चौक इलाके में तीन दिन पहले बिना बताए अपने घर से जाने वाली महिला कोई सुराग नहीं लगा। गुमशुदा महिला के भाई हांडीपुरा सुभाष चौक निवासी मोहम्मद इकबाल ने 11 फरवरी को सुभाष चौक थाने में अपनी बहन सलमा बेगम 39 की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया की 10 फरवरी को उनकी बहन बिना बताए कहीं चली गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

सलमा बेगम

रीजूमल

खबरें और भी हैं...