सूर्य सप्तमी पर्व मनाया, सूर्यदेव की रथयात्रा निकाली
जयपुर | शाकद्वीपीय(मग) ब्राह्मण सभा जयपुर के तत्वावधान में सूर्य सप्तमी का पर्व ब्रज निधि मंदिर, चांदनी चौक, सिटी पैलेस में मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना एवं यज्ञ किया गया। इस अवसर पर गलता पीठ स्थित सूर्य मंदिर से सूर्य देव की रथयात्रा निकाली गई, जिसकी युवा प्रकोष्ठ द्वारा छोटी चौपड़ पर आरती की गई।