वार्ड 43 में होगा तीन नए पार्कों का निर्माण
जयपुर | लोगोंकी सुविधा के लिए वार्ड 43 में त्रिवेणी नगर में तीन नए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। पार्क जेडीए की ओर से डवलप किए जाएंगे। तीनों पार्कों का शिलान्यास रविवार को पार्षद अशोक लाहोटी ने किया। लाहोटी ने सुबह उषा विहार में मोहन नगर, चेतन विहार के अंतर्गत चार एकड़ जमीन और विश्व सरैया नगर में तिलक पब्लिक स्कूल के पास दो एकड़ जमीन में बनने वाले पार्कों का शिलान्यास किया।