पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाहर नगर में तीन दिन से दूषित पानी सप्लाई, सुनवाई नहीं कर रहे इंजीनियर

जवाहर नगर में तीन दिन से दूषित पानी सप्लाई, सुनवाई नहीं कर रहे इंजीनियर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जलदायविभाग के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण जवाहरनगर सेक्टर- 4 के लोग तीन दिन से लोग दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर का पानी पीने से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई तथा डॉक्टर के पास इलाज करवाना पड़ा। लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पीने का पानी डलवाना पड़ रहा है। लोगों ने जवाहर नगर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता अनुराग प्रसाद एक्सईएन केशव श्रीवास्तव सहित अन्य इंजीनियरों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। शहर के जवाहर नगर सेक्टर- 4 के घरों में मंगलवार से नलों में मटमैले रंग का बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। कई घरों के अंडरग्राउंड टैंकों टंकियों में भी दूषित पानी चला गया है। लोगों की तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों की ओर से बीमार होने का कारण दूषित पानी को बताया तो जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय में शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विभाग के आला अफसरों जनप्रतिनिधियों को शिकायत के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कुछ जगह लीकेज ढूंढ़ने की खानापूर्ति कर दी। बाद में सीवर चैंबर जाम भरे होने की दलील देते हुए लोगों को निगम के अधिकारियों को सूचना देने की नसीहत दी।

खबरें और भी हैं...