पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा है वन्य जीव अंगों का तस्कर

अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा है वन्य जीव अंगों का तस्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य आरोपी अनुराग

जयपुरसे वन्य जीव अंगों की तस्करी के आरोपी अनुराग तिवाड़ी के अंतरराष्ट्रीय तस्करों से संबंध होने के सुराग मिले हैं। वह परिवार सहित कोलकाता स्थित अपने घर से फरार हो गया। जीआरपी जयपुर ने आरोपी तस्कर के कोलकाता घर ऑफिस, मुंबई और जयपुर के राजापार्क स्थित ऑफिसों गोदामों पर छापा मारा, जिसमें बड़े पैमाने पर एंटीक वस्तुएं मिली हंै।

जीआरपी एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी तस्कर अनुराग जयपुर में चार वर्ष से एंटीक वस्तुओं का व्यापार कर रहा है। उसने अपने ऑफिसों में बंगाल बिहारियों को काम पर रखा हुआ है। अनुराग के खिलाफ देश के अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर रेड कॉर्नर भी जारी करवा दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, पं. बंगाल महाराष्ट्र पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।

ये था मामला

जयपुररेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सोमवार दोपहर मुंबई जयपुर ट्रेन में आए बिहार में औरंगाबाद देव निवासी शंकर साव को तस्करी कर लाए गैंडे के सींग के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर मंगलवार को बिहार नवादा निवासी मनोज चौहान को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ में कोलकाता निवासी अनुराग का वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने का पता चला था।

पूर्णतया प्रतिबंधित सींग बरामद होने पर जीआरपी जयपुर ने नई दिल्ली स्थित वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, काजीरंगा अभयारण्य असम और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के अधिकारियों ने सींग के बारे में जानकारी ली है। हिमालया कंपनी द्वारा फर्नीचर एंटीक पीस एक्सपोर्ट की आड़ में वन्य जीव तस्करी का भी कारोबार की जानकारी मिलने के बाद चार राजस्थान, पं. बंगाल, असम और महाराष्ट्र की पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

नई दिल्ली में प|ी के नाम है ऑफिस

अनुरागने अपनी हिमालया कंपनी का नई दिल्ली में मानसिंह रोड पर ऑफिस खोल रखा है। यह ऑफिस उसकी प|ी स्वेता बाजपेयी के नाम से है। ऑफिस के दस्तावेजों से 2011 में ऑफिस खोलने का पता चला है। एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि अनुराग के गोदामों से एंटीक पुरातन वस्तुएं मिली हैं, जिनकी जांच आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से करवाई जाएगी। गैंडे के सींग के बारे में असम पुलिस काजीरंगा वन्य जीव अभयारण्य के अधिकारियों ने जानकारी ली है।

खबरें और भी हैं...