- Hindi News
- National
- मेट्रो स्टेशन तक बीसलपुर पाइपलाइन डालने में लापरवाही पर चीफ इंजीनियर ने रिपोर्ट मांगी
मेट्रो स्टेशन तक बीसलपुर पाइपलाइन डालने में लापरवाही पर चीफ इंजीनियर ने रिपोर्ट मांगी
जयपुर। सिविललाइंस, सोढ़ाला, श्याम नगर सहित अन्य मेट्रो स्टेशनों तक पाइपलाइन डालने में बरती लापरवाही पर जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर ने अधीक्षण अभियंता एक्सईएन से रिपोर्ट तलब की है। उसके आधार पर विभाग पूरे मामले की जांच करवाएगा। हालांकि चीफ इंजीनियर ने भुगतान के बारे में कोई निर्देश नहीं दिए हैं। मेट्रो स्टेशनों तक बीसलपुर पानी देने के लिए पाइपलाइन वाल्व लगाने के दौरान जलदाय विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही से ठेकाकर्मियों ने कम गहराई पर दूसरी कंपनी के बिना टेस्टिंग के पाइप डाल दिए। काम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एईएन दीपक शर्मा जेईएन के साथ कार्यवाहक एक्सईएन केशव श्रीवास्तव की भी है। चीफ इंजीनियर सीएम चौहान ने बताया कि पाइपलाइन कम गहराई पर डालना दूसरी कंपनी के पाइप डालना गलत है।
-जयपुर। सिविल लाइंस, सोढ़ाला, श्याम नगर सहित अन्य मेट्रो स्टेशनों तक पाइपलाइन डालने में बरती लापरवाही पर जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर ने अधीक्षण अभियंता एक्सईएन से रिपोर्ट तलब की है। उसके आधार पर विभाग पूरे मामले की जांच करवाएगा। हालांकि चीफ इंजीनियर ने योजना की माप पुस्तिका को सील करने भुगतान के बारे में कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
मेट्रो स्टेशनों तक बीसलपुर योजना का पानी देने के लिए पाइपलाइन वाल्व लगाने के दौरान जलदाय विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण ठेकाकर्मियों ने कम गहराई उबड़-खाबड़ लेवल पर पाइपलाइन डाल दिए। वहीं टेस्टिंग हुए कंपनी के पाइप डालने के बजाए दूसरी कंपनी के पाइप भी डाल दिए। काम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एईएन दीपक शर्मा जेईएन के साथ ही कार्यवाहक एक्सईएन केशव श्रीवास्तव की भी है। पाइपलाइन डालने के कार्य का भुगतान डिवीजन कार्यालय में एक्सईएन की संतुष्टि के बाद ही जारी होता है।
चीफ इंजीनियर सीएम चौहान ने बताया कि पाइपलाइन कम गहराई पर डालना दूसरी कंपनी के पाइप डालना गलत है। अधीक्षण अभियंता एक्सईएन को पाइपलाइन डालने के दौरान कमियों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट संतोषजनक नहीं होने पर कमेटी से जांच करवाई जाएगी।
ये है मामला : मेट्रो स्टेशनों पर बीसलपुर योजना से पानी देने के लिए जयपुर मेट्रो ने जलदाय विभाग को करीब 125 लाख रु. दिए हैं। सिविल लाइंस, श्याम नगर मानसरोवर सेक्टर -1 के पंपहाउसों से मेट्रो स्टेशनों तक डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप डाले जा रहे हैं। विभाग ने पाइपलाइन डालने के लिए दिविजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 94 लाख रु. का वर्क ऑर्डर दिया है। लोगों ने रात के समय इंजीनियरों की गैर-मौजूदगी में हुए कार्य के दौरान हल्की क्वालिटी के पाइप डालने की आशंका भी जताई है तथा विभाग की क्वालिटी कंट्रोल विंग की ओर से पाइप के सैंपल लेकर जांच करवाने की मांग की है