सरकार अप्रैल से फिर शुरू करेगी पशु बीमा योजना
जयपुर | प्रदेशमें पशु बीमा योजना फिर से लागू हाेगी। हालांकि योजना अगले वित्त वर्ष से चालू की जाएगी। राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के जरिए इसे लागू किया जाएगा। प्रीमियम कुल बीमा राशि का 2.99 प्रतिशत होगा। इसमें 50 प्रतिशत राशि किसान और 50 प्रतिशत राशि केंद्र राज्य सरकार को देनी होगी। पशुपालक बीपीएल, एससी या एसटी श्रेणी में आता है तो उसे प्रीमियम का 30 प्रतिशत ही देना पड़ेगा और शेष प्रीमियम का 40 फीसदी केंद्र 30 फीसदी राज्य देगा। योजना में 62,600 पशुओं के बीमा का लक्ष्य रखा गया है।