पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्लैट के ताले तोड़कर जेवर ले गए बदमाश

फ्लैट के ताले तोड़कर जेवर ले गए बदमाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिप्रापथबीटू बाइपास स्थित रामकिशन अपार्टमेंट में एक सूने फ्लैट के ताले तोड़कर शुक्रवार को बदमाश नगदी जेवर ले गए। इस संबंध में पीड़ित मीनू जेटली ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मीनू जेटली दोपहर एक बजे बाजार गई थी। दो घंटे बाद वापस आई तो फ्लेट के ताले टूटे हुए थे और अलमारी से नगदी जेवर गायब थे। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...