जिले की 15 पंचायत समितियों में 435 कार्यों की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान में कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने 15 पंचायत समितियों को 1135.86 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस राशि में 435 कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि जल संसाधन विभाग को 84.86 लाख रुपए के 13 कार्यों की, जलदाय विभाग (पीएचईडी) के 21.7 लाख रुपए के 9 कार्यों की, वन विभाग उत्तर को 30.27 लाख रुपए के 24 कार्यों की, वन विभाग को 16.19 लाख रुपए के 12 कार्यों की, भू-जल विभाग को 62.16 लाख रुपए के 37 कार्यों की, जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग को 914.838 लाख रुपए के 339 कार्यों एवं पंचायती राज विभाग को 5.85 लाख रुपए का एक कार्य करने की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।