पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेयरमैन ने गिनाईं खूबियां, भाजपापार्षदों ने ही उड़ाया मजाक

चेयरमैन ने गिनाईं खूबियां, भाजपापार्षदों ने ही उड़ाया मजाक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
...और स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी मेंजयपुर का तीसरे स्थान पर चयन होने पर मेयर निर्मल नाहटा वित्त समिति चेयरमैन राखी राठौड़ ने दो पार्ट में बनाई जाने वाली स्मार्ट सिटी के बारे में बताया कि इसमें स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा, वाई फाई ऑनलाइन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पेन सिटी सोल्यूशन में शहर पर 819 करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंट्रा मोबिलिटी कार्ड से कनेक्ट किया जाएगा। जयपुर को यूके की नाटिंघम सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शहर को स्मार्ट सिटी में बदल दिया जाएगा। अभी इसका बजट 50 करोड़ रखा है, इसमें निगम को खुद का हिस्सा देना है। उसे बढ़ाया भी जा सकता है। उधर, भाजपा पार्षद अपनी ही सरकार के इस प्रोजेक्ट की खिल्ली उड़ाते दिखाई दिए। पार्षदों ने कहा कि निगम अफसर सफाई ढंग से नहीं करवा सके। रोड लाइटें बंद पड़ी हैं। गलियों पर गंदगी और सड़कों पर कचरा भरा पड़ा है। ऐसे कैसे जयपुर स्मार्ट सिटी में तब्दील होगा।

एमएनआईटीविशेषज्ञों ने वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट को नकारा

बजटकी नई घोषणाओं में शामिल वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट यानी कचरे से बिजली उत्पन्न करने प्रोजेक्ट को एमएनआईटी विशेषज्ञों ने नकार दिया है। बजट में पीपीपी अाधार पर प्रोजेक्ट चलाने की घोषणा की गई। जबकि एमएनआईटी विशेषज्ञों ने निगम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में 11 से ज्यादा खामियां गिनाई हैं। ऐसे में प्रोजेक्ट की घोषणा कागजी साबित हुई। पार्षद अनिल शर्मा ने आरोप लगाए कि निगम अफसरों ने डीपीआर चैक कराने के भी लाखों रुपए दिए हैं और डीपीआर में भी खर्च हुए पैसे का फायदा नहीं मिल पाया।

एलईडीप्रोजेक्ट को आड़े हाथों लिया, मेयर ने कहा सुधारेंगे

लाइटबचाने के लिए लाए गए एलईडी प्रोजेक्ट की भी बजट भाषण में तारीफ की गई थी। जबकि पार्षद श्वेता शर्मा और कांग्रेसी पार्षद मंजू शर्मा ने इसमें खामियां गिनाई। पार्षदों ने कहा कि बाजार में 40 वॉट की एलईडी लाइट 1500 रु., जबकि 9 वॉट की 300 रु. की मिल रही है। जबकि, मौजूदा एमओयू में 15 हजार एलईडी लगाने मेंटिनेंस के एवज में कंपनी को एक साल के 3.75 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। उधर, मेयर निर्मल नाहटा ने कंपनी के साथ हुए एमओयू की दोबारा समीक्षा करने और खामियों को सुधारने की बात कही।

खबरें और भी हैं...