पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा दृष्टिबाधित परीक्षार्थी को श्रुतलेखक उपलब्ध करवाएं

पटवारी परीक्षा- दृष्टिबाधित परीक्षार्थी को श्रुतलेखक उपलब्ध करवाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष आरके मीना ने प्रदेश के सभी कलेक्टर को पत्र देकर पटवार भर्ती परीक्षा में दृष्टिबाधित परीक्षार्थी के लिए श्रुत लेखक उपलब्ध करवाने की बात कही है। मीणा ने पत्र में बताया कि हालांकि दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए यह पद आरक्षित नहीं, मगर ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा अवधि पर अतिरिक्त समय प्रति घंटे पर 20 मिनट दिए जाएं। यह सुविधा केंद्राधीक्षक की ओर से अभ्यर्थी के आवेदन एवं सक्षम चिकित्सा अिधकारी द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र पर संतुष्टि होने पर ही दी जाएगी।

यातायातकी विशेष व्यवस्था रहेगी

डीसीपीहैदर अली ने बताया कि परीक्षा के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर यातायात की विशेष व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहन पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। दिल्ली रोड, आगरा रोड, सीकर रोड, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा रोड, टोंक रोड, गोविंद मार्ग, अजमेर रोड स्टेशन रोड पर जरूरत पड़ने पर वाहनों को समानांतर मार्ग से निकाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...