पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटी खानाें को पर्यावरण स्वीकृति के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी

छोटी खानाें को पर्यावरण स्वीकृति के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पांचहैक्टेयर तक की छोटी खानों की पर्यावरण स्वीकृति अब जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा दी जाएगी। कमेटी में दो सदस्यों को संभागीय आयुक्त नामित करेंगे। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर और संभागीय आयुक्तों को कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला स्तर पर छोटी खानों को पर्यावरण स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 20 जनवरी को ही अधिसूचना जारी कर दी थी। उस अधिसूचना का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा है।



पर्यावरण विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी जिलों में तुरंत कमेटियां गठित करके छोटी खानों को पर्यावरण स्वीकृति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। प्रदेश में 33 हजार से अधिक खानें है, जिनमें से सिर्फ 1100 खानों की ही पर्यावरण मंजूरी आज तक मिल पाई है, जबकि 15 हजार खान मालिकों की ओर से आवेदन किया किया गया है। 17 हजार से अधिक खान मालिकों ने आज तक पर्यावरण स्वीकृति के लिए आवेदन ही नहीं किया है। यह मामला एनजीटी में चल रहा है। एनजीटी पर्यावरण स्वीकृति के लेने के लिए कई बार समय बढ़ा चुका है।

खबरें और भी हैं...