- Hindi News
- National
- आदिवासी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 742 कांस्टेबल पदों पर विशेष भर्ती शुरू
आदिवासी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 742 कांस्टेबल पदों पर विशेष भर्ती शुरू
जयपुर। आदिवासीक्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 742 कांस्टेबल पदों पर विशेष भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने ऑनलाइन अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है। आईजी प्रशाखा माथुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2013 में रिक्त रहे पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें केवल आदिवासी क्षेत्र सहरिया जाति के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च और परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 29 मार्च है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा की तिथि तय होने के बाद जारी किए जाएंगे।