मस्तान बाबा के उर्स में सजी सूफियाना कलामों की महफिल
जयपुर | हजरतअमीर अब्दुल्ला खान उर्फ ‘मस्तान बाबा’ के उर्स के दूसरे दिन चुंगी नाका दिल्ली रोड स्थित दरगाह पर शहर की विभिन्न कव्वाल पार्टियों ने सूफियाना कलामों की महफिज सजाई। इस मौके पर सईद, फरीद और अमीन साबरी, अनवार हुसैन नियाजी, सआदत सिद्दीकी, हमीद साबरी, लियाकत कव्वाल ने कौल, मनकबत पेश कीं। उधर इससे पहले फूटाखुर्रा स्थित लाल हवेली में महफिल-ए-कव्वाली हुई, जहां पर साबरी बंधुओं ने मस्तान बाबा की शान में कलाम प्रस्तुत किए। इस मौके पर लालहवेली से दरगाह पर चादर भी पेश की गई। कमेटी के मुताबिक 11 वें उर्स के आखिरी दिन चारदरवाजा स्थित डागर हाउस से चादर का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस ढोल-ताशों के साथ विभिन्न गंगापोल होते हुए चुंगी नाका दरगाह पहुंचेगा।